logo

इस देश में खुलेगा भारतीय दूतावास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा 

DMURMU1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

तिमोर-लेस्ते में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां जल्दी ही भारतीय दूतावास खोला जायेगा। राषट्रपति ने आगे कहा, "मैं राष्ट्रपति होर्ता को उनके विशेष संवादात्मक सत्र के लिए धन्यवाद देती हूं। भारत तिमोर-लेस्ते के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। हम जल्द ही तिमोर-लेस्ते में एक दूतावास खोलेंगे। इससे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी।" बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तिमोर-लेस्ते के दौरे पर पहुंचीं है। इस दौरान उन्हें रामोस-होर्ता से देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मौके पर कहा कि आज तिमोर-लेस्ते अपना भाग्य खुद गढ़ रहा है। इसे दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक माना जाता है और यह तिमोर के लोगों के साहस और बहादुरी का प्रमाण है। भारत 2002 में तिमोर-लेस्ते को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में से एक था। इन 22 वर्षों में तिमोर-लेस्ते लोकतंत्र और बहुलवाद के एक उज्जवल प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा रहा है। 


 

Tags - Draupadi MurmuDraupadi Murmu Embassy